फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raju Kalra was made regional chief of bhajyumo by removing Ayush Panwar

राजू कालरा को बनाया भाजयुमो का क्षेत्रीय अध्यक्ष, ये रही आयुष पंवार को हटाने की वजह!

Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Raju Kalra was made regional chief of bhajyumo by removing Ayush Panwar
आयुष पंवार का फाइल फोटो

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में अहम बदलाव किया गया है। भाजयुमो (पश्चिम क्षेत्र) के क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार को हटाकर उनकी जगह मुरादाबाद के राजू कालरा को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राजू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता रहे हैं और भाजपा के युवा कैडरबेस नेता हैं। हालांकि आयुष पंवार को भाजयुमो का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन


आयुष पंवार को हटाने के पीछे पिछले दिनों हुई ऑडियो वायरल की घटना को माना जा रहा है। इसमें पद बांटने में पैसों केलेनदेन संबंधी कुछ मामला सामने आया था, हालांकि उसमें खुलकर कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन इसकी शिकायत प्रांतीय नेतृत्व तक पहुंची थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते आयुष पंवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवानी पड़ी है। हालांकि दूसरी तरफ, यह भी चर्चा है कि आयुष पंवार की जिम्मेदार में बदलाव जरूर किया गया है, लेकिन जो जिम्मेदारी दी गई है, वह भी बेहद अहम है और भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
विज्ञापन


पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा: आयुष पंवार

इस बदलाव पर भाजपा नेता आयुष पंवार का कहना है कि संगठन ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हटाकर प्रदेश की टीम में लगाया है। वह अब पूरे प्रदेश में प्रवास कर पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed