राजपूत नेता का बड़ा ऐलान- मेरठ में खुदवा ली है कब्र, भंसाली और दीपिका को जिंदा दफनाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने भी फिल्म (पद्मावत) रिलीज होने को हरी झंडी दे दी है। बावजूद इसके कुछ लोग मानने को तैयार नहीं और देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एक न्यूज चैनल की लाइव डिबेट में मेरठ के स्थानीय राजपूत नेता अभिषेक सोम ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की हत्या तक करने की धमकी दी है। डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोम कह रहा है कि मेरठ में उसने भंसाली और दीपिका की कब्रें खुदवा ली हैं। उन कब्रों में उन्हें जिंदा दफनाएगा।
वहीं बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पद्मावत’ पर सुनवाई के दौरान कहा, जब सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है तो इस फिल्म को रिलीज होने से क्यों रोका जा रहा है। कोर्ट ने कहा पद्मावत फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। साथ ही बताया कि इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। सर्वोच्च अदालत का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला है। फिल्म को रिलीज होने से नहीं रोका जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान के आदेश पर रोक लगा दी है। यह राज्य अपने यहां फिल्म को रिलीज करने के खिलाफ हैं।
पढ़ें : दीपिका-संजय भंसाली की गर्दन कलम करने पर पांच करोड़ ईनाम
गौरतलब है कि कथित क्षत्रिय युवा महासभा का अध्यक्ष अभिषेक सोम ने पहले भी इस फिल्म को लेकर विवादित बयान दिया था। अभिषेक सोम ने कहा था कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद इनाम दिया जाएगा।
यह पूछने पर कि इतनी बड़ी धनराशि वह कहां से लाएंगे? इस पर अभिषेक सोम ने कहा था कि मैं ठाकुर चौबीसी से हूं। यहां की चौबीसी के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षत्रिय समाज उनके साथ और हमारे संगठन में यह निर्णय हुआ है। ऐसे में पूरा क्षत्रिय समाज एकजुट है और इस धनराशि को एकत्र करेगा। सोम ने कहा कि क्षत्रियों के लिए अपनी आन-बान-शान के लिए पांच करोड़ रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है। अभिषेक का खेती का काम है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/