{"_id":"6ad4e4468fbe4f94a00e69bc","slug":"rajban-raamleela-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1333914-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हनुमान ने लंका पहुंच दिया माता सीता को संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हनुमान ने लंका पहुंच दिया माता सीता को संदेश
विज्ञापन
- बाली सुग्रीव युद्ध और हनुमान रावण संवाद का मंचन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से रविवार को रामलीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जस्टिस विमल यादव, सेवानिवृत्त जस्टिस एआर मसूदी, सांसद अरुण गोविल, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे।
कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने उद्घाटन किया। रामलीला का शुभारंभ बाली सुग्रीव युद्ध से हुआ। इसके बाद हनुमान जी ने लंका पहुंचकर माता सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश देते हैं। अशोक वाटिका में फल खाने और पेड़ तोड़ने पर रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध का दृष्य भी दिखाया गया। मेघनाथ हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लेकर पहुंचा। रावण उनकी पूंछ में आग लगवा देता है। जिसके बाद हनुमान जी पूरी लंका को जला देते हैं। कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य संरक्षक सुधीर रस्तोगी, महामंत्री सुनील कनौजिया, कोषाध्यक्ष सुधीर भटनागर, श्याम मदान, रजनीश यादव, दीपू मुखी, दिनेश चौहान और अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।