फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raja Bhoj and Gangu Teli frase created a ruckus on social media,poetess received death threats in Meerut

मेरठ: राजा भोज और गंगू तेली की कहावत से सोशल मीडिया पर बखेड़ा, कवयित्री अनामिका जैन को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 24 Sep 2023 10:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 10:13 AM IST
सार

कवयित्री अनामिका जैन की राजा भोज और गंगू तेली की कहावत सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए। वहीं जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। कवयित्री ने 24 घंटे पूरे देश में सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Raja Bhoj and Gangu Teli frase created a ruckus on social media,poetess received death threats in Meerut
प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजा भोज और गंगू तेली की कहावत के साथ कवयित्री अनामिका जैन की पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए। उनके पति साैरभ जैन सुमन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। अनामिका जैन ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से अपनी और पति की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र निवासी कवयित्री अनामिका जैन हाल ही में भोपाल गईं थी। जहां उन्होंने राजा भोज की प्रतिमा के साथ ली तस्वीरों को 18 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट में उन्होंने प्राचीन कहावत ''''कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली'''' के साथ कुछ अन्य टिप्पणी भी कर दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे एक समाज का अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ पोस्ट व भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। विरोध को देखते हुए अनामिका ने अपनी पोस्ट हटा दी और दूसरी पोस्ट करते हुए समाज के लोगों से माफी भी मांग ली, लेकिन विरोध का सिलसिला जारी रहा। कई लोगों ने उनके पति कवि साैरभ जैन सुमन के मोबाइल पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आकाश राठौर (अक्की) और दिलीप साहू नाम की आईडी से समाज के लोगों को भड़काने के उद्देश्य से उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणी कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। कई पोस्ट में उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करने, उनके व्यवसाय और प्रस्तुतियों को तबाह करने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है।

24 घंटे पूरे देश में सुरक्षा की मांग
रिपोर्ट में अनामिका जैन ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें एक गनर दिया गया है। जिसकी ड्यूटी 8 घंटे की होती है और उसे नगर के बाहर ले जाने की अनुमति भी नहीं है। वह और उनके पति काव्य यात्राओं के सिलसिले में देशभर में भ्रमण करते हैं। ऐसे में उन्हें और उनके पति की जान व प्रतिष्ठा का खतरा है। उन्होंने देशभर में 24 घंटे सुरक्षा का प्रबंध कराने की मांग की है।

अनामिका जैन के लाखों फॉलोवर
कवयित्री अनामिका जैन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों फॉलोवर हैं। काव्य प्रेमियों के बीच वह काफी प्रसिद्ध हैं। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में काबा के जवाब में यूपी में बाबा गीत गाकर काफी चर्चाओं में आ गई थी। उनके इस गीत को भाजपा समर्थकों ने जहां काफी पसंद किया था, विपक्ष के लोगों ने उन पर कटाक्ष भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed