फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raised the sacred standard in memory of Hazrat Abbas.

Meerut News: हजरत अब्बास की याद में अलम-ए-मुबारक उठाए

Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Raised the sacred standard in memory of Hazrat Abbas.
मेरठ। मुहर्रम की आठवीं तारीख को सुबह से ही हजरत अब्बास की याद में जगह-जगह नन्हें बच्चों ने अलम-ए-मुबारक उठाए। जैदी फार्म और लोहिया नगर में आयोजित मजलिसों में हजरत अब्बास की शहादत बयां की गई और जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

रात 8 बजे कोठी अतानक स्थित मौलाना अफजाल हुसैन के अजाखाने सेे जुलूस अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरामद होकर हुसैनाबाद डॉ. इकबाल हुसैन के अजाखाने पहुंचा। यहां काजिम हुसैन जैदी के अजाखाने से तालिब अली जैदी के प्रबंध में दूसरा मन्नती अलम-ए-मुबारक बरामद होकर इसी जुलूस में शामिल हुआ। जुलूस घंटाघर, मनसबयिा पहुंच कर संपन्न हुआ। इसमें अन्जुमन तन्जीम-ए-अब्बास के सफदर अली, काशिफ जैदी, दारेन, जिया जैदी ने नौहे पढ़े। जुलूस के प्रबंधक गजनफर अब्बास और तालिब अली जैदी रहे।
विज्ञापन

अजाखाना शयक अली कोटला से रात 9 बजे अन्जुमन इमामिया के जेरे इन्तेजाम कदीमी जुलूस अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास गमगीन माहौल में बरामबद होकर वैली बाजार, छोटी कर्बला होता हुआ मनसबिया घंटाघर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में हुसैनी सोगवारों ने मातम करके अपनी मन्नतें पूरी कीं। जुलूस में अन्जुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मिया, रविश, मीसम ने नौहे पढ़े, जुलूस में काफी सख्या में हुसैनी सोगवार शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जैदी फार्म में रात में सभी अजाखानों और इमामबारगाहों में हुसैनी सोगवारों का गश्त रहेगा। सुबह 11 बजे अंजुम जैदी के अजाखाने से इमामबारगाह पंजेतनी तक गुलाब के फूलों पर जुलजनाह बरामद होगा। रात 12 बजे शाहजलाल हाॅल सेक्टर-4 शास्त्री नगर से गश्ती जुलजनाह बरामद होगा। इमामबारगाह पंजेतनी में अजान-ए-अली अकबर रात 3 बजे मजलिस का आयोजन किया जाएगा।
------------
कर्बला की याद ताजा हो गई
डॉ. मजहर जैदी के अजाखाने सेक्टर-10 शास्त्रीनगर से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर पंजेतनी इमामबारगाह पहुंचे। अजाखानों से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर इस जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान आतिफ जैदी अपने छह माह के बेटे और बाकर रजा अपनी छह माह की नवासी जुड़वा मासूम बच्चों को तपती धूप में साथ लेकर चल रहे थे। यह देखकर कर्बला की याद ताजा हो गई। हुसैनी सोगवारों की आंखों में आंसू आ गए।

---------
हुसैनी सोगवारों ने मातम और नौहेख्वानी की
जैदी फार्म स्थित इम्तियाज हुसैन मंगू के अजाखाने से अयाज हुसैन के प्रबंध में में जुलूस अलम-ए-हजरत अब्बास 4 बजे दिन बरामद होकर हुसैनी इमामबारगाह धोबी वाली गली पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन फौजे हुसैनी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवारों ने मातम व नौहेख्वानी की। रात 8 बजे आमिर जैदी के प्रबंध में जुलूस अलम-ए-मुबारक गुरूद्वारा रोड से होता हुआ, जैदी सोसायटी के गेट नंंबर 2 से इमामबारगाह पंजेतनी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed