फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raised awareness among children about patriotism and love for the country.

Meerut News: बच्चों को देशभक्ति और देश प्रेम के बारे में जागरुक किया

Fri, 11 Sep 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness among children about patriotism and love for the country.
डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में स्वयंसेवक संघ और विद्यालय के अध्यापक गण ओर छात्र छात्राएं एक साथ प्
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संघ की कार्यप्रणाली और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रार्थना स्थल पर विद्यालय में उपस्थित हुए सहबौद्धिक विभाग प्रमुख पंकज त्यागी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें संघ के बारे में संघ के कार्यों के बारे में देशभक्ति और देश प्रेम के बारे में अपने विचार रखकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे देश का भविष्य होते हैं कोई बच्चा बड़े होकर कोई डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक या कोई नेता बनता है। इन्हीं बच्चों के अंदर प्रतिभाएं छुपी होती हैं।
विज्ञापन

खरखौदा खंड संघ चालक राजकुमार, खंड संघचालक केली विशाल, खंड प्रचार प्रमुख मनीष और जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख निरंजन सिंह मौजूद रहे। संचालन मनीष ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर देश प्रेम और देशभक्ति का एक नया जज्बा पैदा हुआ है। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में आने वाली पीढ़ी को हमें अगर संस्कार युक्त बनाना है तो इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed