फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raipid rel : begamapul steshan ka nirmaan shuroo, traiphik plaan taiyaar

रैपिड रेल : बेगमपुल स्टेशन का निर्माण शुरू, ट्रैफिक प्लान तैयार

Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
raipid rel : begamapul steshan ka nirmaan shuroo, traiphik plaan taiyaar
रैपिड रेल : बेगमपुल स्टेशन का निर्माण शुरू, ट्रैफिक प्लान तैयार
विज्ञापन

- एक तरफ ही चलेगा बेगमपुल से जीरो माइल तक का ट्रैफिक
- मार्शल संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था, निर्माण बढ़ने पर किया जाएगा डायवर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से रैपिड रेल के भूमिगत स्टेशन बेगमपुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसका निर्माण कट और कवर विधि का उपयोग करके किया जाएगा। इस विधि निर्माण में भूमि का न्यूनतम उपयोग किया जाएगा। जिससे जनता को कम से कम असुविधा हो। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से आम जनता को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक के प्रबंध किए गए हैं। जिससे बेगमपुल से लेकर जीरो माइल तक ट्रैफिक को किसी भी तरह की दिक्कत न आ सकें।
बेगमपुल और जीरो माइल के बीच सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद रहेगा। यहां सड़क के दूसरी तरफ से टू-वे ट्रैफिक मूवमेंट (बेगमपुल से जीरो माइल और जीरो माइल से बेगमपुल) की अनुमति दी जाएगी। बेगमपुल और जीरो माइल के बीच दिल्ली रोड पर मौजूदा मीडियन आंशिक रूप से हटा दिया जाएगा। निर्माण स्थल पर सड़क पर मीडियन का निर्माण कर दिशाओं के द्वारा यातायात का प्रबंधन किया जाएगा। इसके साथ ही क्रैश बैरियर की भी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगी अतिरिक्त व्यवस्था
1. रास्ते में वाहनों की पार्किंग और रुकना पूरी तरह से निषेध होगा।
2. विशेष रूप से रात के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए झंडे/सीटी, रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेलमेट और लाइटिंग बैटन के साथ निर्माण साइट पर मार्शल्स की तैनाती। वर्तमान में 10 मार्शल उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. रात के दौरान चल रहे निर्माण के बारे में चेतावनी देने के लिए लेजर लाइट स्ट्रिंग के साथ बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed