{"_id":"688930eb79345299e20a2afb","slug":"rainfall-brought-relief-and-trouble-chances-of-rain-today-too-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105939-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत और आफत संग लाई बरसात, आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत और आफत संग लाई बरसात, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
मोहकमपुर में गलियों में भरा बारिश का पानी
मोदीपुरम। पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी से मंगलवार को राहत मिली। वहीं, जलभराव के कारण लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 35.1 मिमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भी आठ से 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
वेस्ट यूपी में पिछले एक सप्ताह से अधिक गर्मी पड़ रही थी। लगातार उमस के कारण लोग परेशान हो रहे थे। तापमान भी 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही मौसम बदल गया और आसमान पर काले बादलों की आमद के साथ बदरा झमाझम बरसे। तेज बारिश होने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली और किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
हालांकि, बारिश के चलते जगह जगह जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। पिछले कई दिन से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी बारिश होने से खुश नजर आए। बारिश से शहर का एक्यूआई स्तर ओर नीचे आ गया। शहर का एक्यूआई स्तर 40 दर्ज किया गया। गंगानगर में 38, जयभीम नगर में 45, पल्लवपुरम में 37, बेगमपुल 41, दिल्ली रोड 48 एक्यूआई दर्ज किया गया।