फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain slows down power supply; several neighborhoods plunged into darkness.

Meerut News: बारिश ने थामी बिजली की रफ्तार, कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे

Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rain slows down power supply; several neighborhoods plunged into darkness.
बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करते हुए। (स्त्रोत विभाग) मवाना।
- कर्मचारी बारिश में भी फाल्ट ठीक करने में जुटे, जल्द आपूर्ति बहाल होने का दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बुधवार शाम से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया। कई इलाकों में तकनीकी खराबी (फाल्ट) आने के कारण बुधवार रात से ही बिजली गुल है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर से हो रही आपूर्ति बुधवार की देर शाम से गायब थी। जिससे पक्का तालाब, तहसील रोड, मोहल्ला हीरालाल आदि की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। बृहस्पतिवार को भी दिन में पांच-सात मिनट चालू होने के बाद फिर से कट गई। लगातार घंटों बिजली गायब रहने के कारण लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। साथ ही रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मोबाइल चार्जिंग से लेकर इन्वर्टर तक जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रामजन्म सिंह ने बताया कि हस्तिनापुर से आ रही 33 फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण हस्तिनापुर रोड बिजलीघर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई अन्य स्थानों पर भी फाल्ट के चलते आपूर्ति में दिक्कत आई है। तेज बारिश के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करते हुए। (स्त्रोत विभाग) मवाना।

बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करते हुए। (स्त्रोत विभाग) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed