{"_id":"686ae03f9f670f32b500c0c6","slug":"rain-became-a-lifesaver-for-farmers-waterlogging-occurred-in-the-city-sardana-news-c-40-1-smrt1041-109352-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए संजीवनी बनी बारिश, नगर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए संजीवनी बनी बारिश, नगर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
सरधना। रविवार की दोपहर सरधना क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक जारी रही। बारिश क्षेत्र के किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई, वहीं नगर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या ने नगरवासियों को परेशान कर दिया।
बारिश के चलते कई मोहल्लों में सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। नगर के प्रमुख स्थल तहसील रोड, अशोक लाट, कस्बा चौकी, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार और कालंद चुंगी बुरी तरह से जलभराव की चपेट में आ गए। इन क्षेत्रों में घरों के सामने और गलियों में पानी भरने से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं कराई जाती, इस कारण हर साल बरसात में यही हाल होता है। थोड़ी देर की तेज बारिश में ही नाले उफान मारने लगते हैं और पानी सड़कों पर आ जाता है। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वहीं गांवों की गलियों में कीचड़ और फिसलन ने आमजन का जीवन मुश्किल कर दिया है। बारिश से जहां एक ओर नगर क्षेत्र के लोग परेशान हैं, वहीं लंबे समय से बारिश की राह देख रहे किसान खुश हैं। बारिश से धान, मक्का, गन्ना और सब्जियों की फसलों को भरपूर पानी मिला है।
बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार
मवाना। रविवार को अपराह्न के समय हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। बीते कई दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा था। रविवार को अपराह्न के समय बूंदाबांदी होने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं इस समय किसानों को अच्छी बारिश की आवश्यकता है। खेतों में खड़ी गन्ने और चारे की फसल को गर्मी पड़ने के कारण पानी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को मायूसी हाथ लगी।