फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway Police Head Constable Dies of Cardiac Arrest, Last Rites Performed in Native Village

Baghpat: रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल की हृदयगति रुकने से मौत, गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Fri, 19 Dec 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

बागपत जनपद में रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल की हृदयगति रुकने से मौत, गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
Railway Police Head Constable Dies of Cardiac Arrest, Last Rites Performed in Native Village
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रटौल थानाक्षेत्र में साकंलपुठी गांव निवासी रेलवे पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शव को दिल्ली से गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

साकंलपुठी गांव निवासी 53 वर्षीय अनिल सांगवान पुत्र अतर सिंह रेलवे पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर थी। वर्तमान में वह परिवार सहित मेरठ स्थित आवास पर रह रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडेंट बढ़ाने की मांग: हाड़ कंपाती ठंड में भी अडिग किसान, मेरठ में रातभर धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ड्यूटी के दौरान रात के समय अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के रेलवे अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। दिल्ली से शव को गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed