{"_id":"585981714f1c1b1f64e3a305","slug":"railway-man-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में सोमवार रात रेलवे कर्मी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह एक महिला ने शव देखा तो कॉलोनी के लोगोें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भूड़बराल गांव निवासी प्रवीण (54) पुत्र बुद्ध सिंह सिटी रेलवे स्टेशन पर की-मैन के पद पर कार्यरत था। प्रवीण को रेलवे कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर टी-133 नंबर का सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था। जहां वह अकेले रहता था। जबकि उसकी पत्नी अनीता, बेटी आंचल (16), राधिका (15) और बेटा आशीष (13) गांव में करीब छह माह से रह रहे हैं। प्रवीण कभी-कभार ही गांव जाता था।
विज्ञापन
प्रवीण और अनीता में विवाद चल रहा था। दो दिन से छुट्टी होने के बावजूद प्रवीण गांव नहीं गया था। मंगलवार को प्रवीण को ड्यूटी पर जाना था। दोपहर एक महिला अपने दस साल के बच्चे को लेकर प्रवीण के क्वार्टर पर पहुंची। क्वार्टर के गेट पर बाहर से कुंडी लगी थी। मां-बेटा कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो चारपाई से खून बहता देख उनकी चीख निकल गई। कॉलोनी के लोग वहां पहुंचते कि इससे पहले ही मां-बेटा वहां से चले गए।
विज्ञापन
कॉलोनी में अफरातफरी मची
रेलवे कर्मी की हत्या की जानकारी लगने पर कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। हत्या की सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रवीण की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव चारपाई पर ही मिला है। पुलिस ने महिला व उसके बच्चे की भी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
अवैध संबंध में हत्या का शक
इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक का कहना है कि प्रवीण की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या फिर अवैध संबंधों के अंदेशे को लेकर जांच की जा रही है। अहम बात यही है कि प्रवीण की हत्या करने से किसको लाभ होगा। कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है।
खाना नहीं खाया था प्रवीण ने
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे प्रवीण ने एक ढाबे से अपना खाना पैक कराया। इस दौरान उसकी एक रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हुई थी। प्रवीण ने जो खाना पैक कराया था, वह क्वार्टर में ही रखा हुआ था। क्वार्टर में शराब की बोतल भी मिली है। इससे अंदेशा है कि हत्या सोमवार रात आठ या नौ बजे के आसपास हुई है। क्योंकि तब तक प्रवीण खाना भी नहीं खा पाया था।