फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway employees submitted a memorandum to DRM regarding their demands

Meerut News: रेलवे कर्मियों ने मांगों को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा

Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Railway employees submitted a memorandum to DRM regarding their demands
मेरठ। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एनआरएमयू मेरठ शाखा के कर्मचारियों ने शाखा सचिव सुभाष शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। वर्तमान में मेरठ और मुजफ्फरनगर सेक्शन के रेलवे कर्मचारियों के लिए विवाह आदि समारोहों के आयोजन के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों की सभी विभागों विशेष रूप से परिचालन विभाग (ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट) में स्टाफ की कमी है। आवश्यक स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की जाए। मेरठ सेक्शन के विभिन्न डिपो एवं कार्यालयों में ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जानी चाहिए। ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है, लेकिन अधिकांश कार्यालयों, विशेष रूप से इंजीनियरिंग, विद्युत एवं सी एंड डब्ल्यू विभागों में उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाए। मेरठ सिटी, मेरठ कैंट एवं मुजफ्फरनगर की रेलवे कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था की कमी है। रेलवे कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था नहीं है। डीआरएम ने समाधान का आश्वासन दिया । इस अवसर पर अनुज,इकबाल, जिंदल,रावत,तरुण पांडेय,सीमा शर्मा बाबूराम और आदेश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed