फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway doubling became a problem for traders and sugarcane farmers

व्यापारियों व गन्ना किसानों के लिए मुसीबत बना रेलवे दोहरीकरण

Mon, 07 Sep 2020 09:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, दौराला (मेरठ)
अमर उजाला ब्यूरो, दौराला (मेरठ) Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Railway doubling became a problem for traders and sugarcane farmers
गन्ना किसान

रेलवे दोहरीकरण भले ही आमजन के लिए फायदा करेगा लेकिन यहां कि गन्ना किसानों व दुकानदारों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। किसानों के लिए गन्ने ले जाने का रास्ता संकरा हो गया है तो दुकानदारों की दुकानें ही यहां उजड़ गई हैं। लेकिन रेलवे व प्रशासन के पास अभी तक कोई इन पीड़ितों के लिए प्लान नहीं है।

विज्ञापन


सकौती बाजार की बात करें तो यहां से एक दर्जन से अधिक गांव के लोग जुड़े हैं, जो दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले सामान की यहां से खरीदारी करते हैं। दौराला, खतौली व सरधना दूर होने के कारण एक दर्जन गांव सकौती बाजार पर ही निर्भर है। यहीं, बाजार स्थित आईपीएल चीनी मिल से भी सकौती क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गन्ना किसान जुड़े है। रेलवे दोहरीकरण होने के कारण बाजार का रास्ता व व्यापारियों की दुकानों को रेलवे अधिग्रहण कर रहा है। जिस कारण व्यापारी बेरोजगार तो रास्ता खत्म होने से किसानों के सामने आगामी पेराई सत्र में गन्ना ले जाने का संकट सामने खड़ा है।
विज्ञापन


-आधा पहले, बाकी अब उजड़ गया बाजार
व्यापारी ब्रजपाल का कहना है कि सकौती से दादरी जाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण होने से सकौती का आधा बाजार पहले ही उजड़ गया था। बचा हुआ बाजार रेलवे के अधिग्रहण करने से उजड़ गया। जमीन महंगी है। अब दोबारा रोजगार कैसे शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंडर पास में पानी भरने की रहेगी समस्या
किसान सुभाष व कुलदीप का कहना है कि जिले में अभी तक जहां-जहां अंडर पास बने हैं वहां बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या सामने आई है। खरखौदा के अंडर पास में तो जलभराव की समस्या इस कदर हो जाती है कि वहां बस भी डूब जाए। यही समस्या सकौती क्षेत्र के किसानों के सामने आने वाली है। बाजार व सड़क को खत्म कर रेलवे अंडर पास बना रहा है। परंतु अंडर पास के नीचे से गन्ने की भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली निकलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed