फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids in Saharanpur, and the truth of the poisonous liquor scandal came out

छापेमारी हुई तो सामने आई जहरीली शराब कांड की असली सच्चाई, पढ़ें ताजा अपडेट

Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Raids in Saharanpur, and the truth of the poisonous liquor scandal came out
पुलिस ने की छापेमारी

जहरीली शराब ने सहारनपुर जिले में जमकर तांडव मचाया। डेढ़ दर्जन गांवों के 80 से अधिक लोग मौत की नींद सो गए। मौतों के बाद तक अधिकारी दावा करते रहे कि सहारनपुर के गांवों में कच्ची शराब नहीं बन रही, लेकिन छापामारी हुई तो असलियत सामने आ गई। चार दिन में ही शराब बनाने और बेचने वालों की धरपकड़ हुई और कच्ची शराब, लहन बरामद हो रहा है, तो 20 से अधिक भट्ठियां भी पकड़ी गईं।  

विज्ञापन


सहारनपुर में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला आठ फरवरी से शुरू हुआ। आठ फरवरी की रात तक ही 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थीं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा था कि सहारनपुर के गांवों में कच्ची शराब न तो बन रही है और न ही सप्लाई हो रही है। मरने वाले लोग हरिद्वार जिले के गांव बालुपुर में तेरहवीं में शराब पीकर आए थे, जिससे लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

उधर, शासन की सख्ती के बाद गांव-गांव छापेमारी की गई तो मौत का सामान बरामद होने लगा। अधिकारियों के अनुसार यहां कहीं भी कच्ची शराब नहीं बन रही थी। फिर एक हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब, दस हजार लीटर लहन और बीस से अधिक शराब की भट्ठियां कैसे से पकड़ी गईं। यही नहीं जिस शराब से पीकर लोगों की मौत हुई उस जहरीली शराब को बनाने में लिप्त आरोपी भी सहारनपुर के ग्राम पुंडेन एवं चुन्हैटी शेख के रहने वाले हैं।  

शिकायतों को नजरअंदाज करने का है नतीजा 
लोग लगातार शिकायतें कर रहे थे कि गांवों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है, लेकिन न तो आबकारी विभाग सुनने को तैयार था और न ही पुलिस के कान पर जूं रेंग रही थी। आरोप लगते रहे कि आबाकरी एवं पुलिस के संरक्षण में ही जहरीला सामान बिक रहा है। जिस कारण सुनवाई नहीं हो रही है। मौतों के बाद जब कार्रवाई की तलवार लटकी तो धड़ाधड़ छापामारी हुई और शराब बनाने तथा बेचने वालों पर कार्रवाई होने लगी।

चार दिन में हुई कार्रवाई   
- 9 फरवरी --- 39 लोगों को गिरफ्तार किया, 355 लीटर कच्ची शराब, 3600 लीटर लहन एवं 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर आठ भट्ठियां पकड़ी। 
- 10 फरवरी--- शराब बनाने की पांच भट्ठी ध्वस्त की गई, 389 लीटर कच्ची शराब, 2700 लीटर लहन, 192 लीटर देशी शराब पकड़ी गई।  
- 11 फरवरी--- 28 लोगों को गिरफ्तार किया, 261 लीटर कच्ची शराब, 695 लीटर लहन, साढ़े चार किलो यूरिया, लगभग 300 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, 22 बोतल अरुणाचल प्रदेश की शराब, ढाई लीटर रेक्टिफाइड, शराब बनाने की तीन भट्ठी एवं उपकरण बरामद किए।  
- 12 फरवरी --- 28 लोगों को गिरफ्तार 
किया, 183 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण, 59 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब, 2400 लीटर लहन, शराब बनाने की चार भट्टी पकड़ी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed