{"_id":"5d8d22988ebc3e93ca6f836d","slug":"raid-to-arresting-the-chairperson-laward-news-mrt4454446194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। दौराला गन्ना परिषद चेयरमैन पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन चेयरमैन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
बताते चलें कि दौराला गन्ना परिषद के चेयरमैन रविंद्र अहलावत ने होटल के बिल को लेकर दौराला निवासी विवेक को अपनी लाइसेंसी पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद विवेक ने इस मामले में चेयरमैन रविंद्र के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। वहीं, चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी। हालांकि चेयरमैन रविंद्र नहीं मिले। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई थी। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है और पूर्व में दर्ज मुकदमों को भी खंगाला जा रहा है।