फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rahul, Sachit, Isha and Neha won gold

Meerut News: राहुल, सचित, ईशा और नेहा ने जीता सोना

Fri, 25 Oct 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Sachit, Isha and Neha won gold
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में चल रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में राहुल, सचित और बालिका वर्ग में ईशा, नेहा ने जीता स्वर्ण पदक जीता। शुरू के दो दिनों में दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में दिल्ली के सागर दलजीत ने पंजाब के राहुल कुमार को 11 अंकों से तकनीकी आधार पर हराकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के राहुल कुमार ने रजत पदक कब्जाया। महाराष्ट्र के तनिष्क कदम ने तकनीकी आधार पर 16-5 से जीत हासिल पर कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान के अनिरुद्ध सिंह ने 8-5 की बढ़त बनाकर अंकों के आधार पर रजत पदक प्राप्त किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के सचित दलाल ने तकनीकी आधार पर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के किशन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश के यदि बिंदर सिंह ने कांस्य पदक व महाराष्ट्र के जय बांद्रावाल ने रजत पदक झटका।
विज्ञापन

बालिका के 55 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की ईशा सोलंकी ने 10 अंक की बढ़त से स्वर्ण, मध्य प्रदेश की मिहिका सोनकर ने रजत, हरियाणा की खुशी व राजस्थान की सुहानी ने अंकों के आधार पर कांस्य जीता। 59 किलोग्राम भार बालिका वर्ग में हरियाणा की नेहा ने तकनीकी आधार पर झारखंड की सिमरन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड की सिमरन ने रजत, महाराष्ट्र की स्नेहल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम में एसजीएफआई के ऑब्जर्वर समीर देव वार्मा, कोच जबर सिंह सोम, तकनीकी निदेशक राम आशीष, महाखेल टीम से पवन बेंद्रे, यशवंत सिंह आदि रहे। इससे पहले दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, अर्जुन अवार्डी कुश्ती पहलवान सुनील राणा ने किया। इस मौके पर यूपी पुलिस के कोच जितेंद्र राणा, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मेघराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को दिए पदक
प्रतियोगिता के दौरान पहले दिन के 57 किलोग्राम भार वर्ग में बालक में स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा के रूपेश, रजत पदक विजेता दिल्ली के नितिन, कांस्य पदक विजेता उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव, मध्य प्रदेश के नीरज यादव और बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता महाराष्ट्र की गौरी पाटिल, रजत पदक विजेता दिल्ली की कनक, कांस्य पदक विजेता हरियाणा की प्रवीण और राजस्थान की ज्योति को मुख्य अतिथियों ने पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed