फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul dev nominated rld distric president

राहुल देव फिर बने रालोद के मेरठ जिलाध्यक्ष

Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
rahul dev nominated rld distric president
राहुल देव फिर बने रालोद के मेरठ जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मेरठ। रालोद के प्रदेश संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्षों समेत सभी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। मेरठ में राहुल देव सिंह को फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राव कैसर सलीम (सहारनपुर), अजीत राठी (मुजफ्फरनगर), सुखबीर सिंह गठीना (बागपत), कपिल चौधरी (गाजियाबाद), उदयवीर सिंह तेवतिया (हापुड़), जर्नादन भाटी (गौतमबुद्घनगर), योगेंद्र सिंह चेयरमैन (शामली) और आसिफ गाजी (बुलंदशहर) समेत सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने युवा रालोद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर अंबुज पटेल एडवोकेट तथा छात्रसभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह चौहान को मनोनीत किया है।

रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष राहुल देव सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। किसान, मजदूर, नौजवानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। संगठन को गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed