फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RAF team did drill in Hastinapur

आरएएफ की टीम ने हस्तिनापुर में किया ड्रिल

Sat, 28 Jun 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
RAF team did drill in Hastinapur
हस्तिनापुर थाने पर क्यूआरसीएस ड्रिल के लिए पहुंची आरएएफ की टीम स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। दंगा होने की स्थिति से निपटने के लिए 108 आरएएफ मेरठ की कंपनी ने हस्तिनापुर पहुंचकर थाना पुलिस के साथ ड्रिल किया।
विज्ञापन

ड्रिल में टीम द्वारा देखा गया कि दंगा होने की स्थिति में आरएएफ की टीम को हस्तिनापुर पहुंचने में कितना समय लगेगा और उसके बाद किस प्रकार से एहतियात बरती जाए, जिससे दंगे को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके। इसकी ड्रिल की गई। इसमें सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित आरएएफ मुख्यालय से हस्तिनापुर थाने तक पहुंचने में कंपनी ने करीब एक घंटा 48 मिनट का समय लिया। आरएएफ 108 के कमांडेंट रबीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उप कमांडेंट सतीश सांगवान के नेतृत्व एवं द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार शर्मा के सुपरविजन में कंपनी के साथ ड्रिल के लिए हस्तिनापुर थाने पहुंचे और वहां से संबंधित मुख्यालय को सभी गतिविधियों की रिपोर्ट भेजी।

उप कमांडेंट सतीश सांगवान ने बताया कि ड्रिल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दंगा फसाद हो जाता है तो कम से कम समय में पुलिस के कॉल पर कितने समय में पहुंचकर दंगा नियंत्रण कर सकते हैं। मुख्यालय से हस्तिनापुर पहुंचने में कंपनी ने एक घंटा 48 मिनट का समय लिया। उसके बाद थाने पर पहुंचकर इस स्थिति को कैसे संभाला जाए, इसके बारे में ड्रिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed