फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Radhika, Shaurya and Krishna won gold medals in karate.

कराटे में राधिका, शौर्य और कृष्ण ने स्वर्ण पदक जीते

Sun, 17 Aug 2025 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Radhika, Shaurya and Krishna won gold medals in karate.
कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेरठ की टीम
- बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

- मेरठ पहले और बुलंदशहर की टीम दूसरे स्थान पर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में रविवार को शोतोकन चिकारा कराटे डू फेडरेशन इंडिया की ओर से एससीकेएफआई यूपी स्टेट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बुलंदशहर और बागपत और गाजियाबाद की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मेरठ परतापुर स्थित सेल्फ डिफेंस कराटे एकेडमी की टीम से राधिका, शौर्य, कृष्ण, गीतांश ने स्वर्ण पदक जीता। हृदयांश ने रजत और अवनी, क्षमा, कृष्णा सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष डॉ. तरुण गोयल सभी को लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का प्रोत्साहन दिया। एससीकेएफआई के जनरल सेक्रेटरी और इंडिया चीफ शिहान सुनील कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में मेरठ, हापुड़, नोएडा, बिजनौर, बुलंदशहर आदि जिलों से टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अगले महीने से संस्था की ओर से लड़कियों के लिए मुफ्त कराटे प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की। ये प्रतियोगिता सभी लड़कियों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी। इस मौके पर कोच आदित्य नारायण सिंह, हेमंत कुमार, सूरज सिंह, मीडिया प्रभारी मीत सिंह और प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed