{"_id":"6258823b78e819792e0a96b0","slug":"r-bank-employee-cheated-2-5-lakh-meerut-news-mrt5845609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रि. बैंक कर्मचारी से ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रि. बैंक कर्मचारी से ढाई लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रि. बैंक कर्मचारी से ढाई लाख ठगे
मेरठ। नौचंदी के जयदेवी नगर निवासी सेवानिवृत बैंक कर्मचारी से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
बैंक कर्मचारी ने बताया कि 13 मार्च को एक अखबार में वर-वधु चाहिए का विज्ञापन निकला था। उन्होंने अगले दिन दिए गए नंबर पर मैनपुरी निवासी युवक को फोन किया, जिसमेें बताया कि वह लड़के का बड़ा भाई बोल रहा है। बातचीत के दौरान उसने कहा कि एक शादी समारोह में राजस्थान जा रहे हैं, इसलिए तीन दिन बाद लड़के-लड़की का देखना-दिखाना होगा। 15 मार्च को सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के पास फोन आया। कॉलर ने कहा कि वह राजस्थान से दारोगा बात कर रहे हैं। आपके रिश्तेदार की गाड़ी से एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद ठग ने बात की और छह लाख रुपये में समझौता होने की बात कही। उनसे ढाई लाख रुपये मांगे, जो लौटाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दो बार में ठग के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शातिर ने फोन उठाने बंद कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी नावेद नाम के युवक के खाते में रुपये भेजे गए थे। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।