फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised on the quality of development works in the industrial area

Meerut News: औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्याें की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of development works in the industrial area
परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन की बैठक में उद्यमियों ने लगाए कमीशनबाजी का संदेह जता लगाए आरोप
विज्ञापन

कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई
फोटो
संवाद न्यूज एजेेंसी


मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में कराए जा रहे नवीनीकरण और सुंदरीकण कार्यों की गुणवत्ता पर उद्यमियों ने सवाल उठाए हैं। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन की बैठक में उद्यमियों ने कहा कि काम की गति बेहद धीमा है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी कमजोर है। उन्होंने कमीशनबाजी की आशंका जताई।
दरअसल इन दिनों औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, नालों, लाइटिंग, गेट, कैमरा, कंट्रोल रूम प्रशासनिक भवन और पार्कों आदि के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके कार्य से असंतुष्ट परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन ने बैठक की। एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि संगठन ने इस संबंध में बैठक की। इसमें सड़कों और नालों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक में गाजियाबाद कार्यालय के डीजीएम आरएस. यादव और प्रबंधक पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में सभी ठेकेदारों के सुपरवाईजरों को भी बुलाया गया था। जैन ने बताया कि सड़कों और नालों के निर्माण कि गति अत्यंत धीमी है, जो स्लैब तोड़े जाते हैं उन्हें समय पर नहीं बनाया जाता। जिससे आवागमन में बाधा होती है।
विज्ञापन


विभिन्न औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कई बार कहने के बाद भी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता में सुधार नहीं किया। उद्यमी राजेश भल्ला ने कहा कि उद्योग जगत के विस्तार के लिए सभी को ईमानदारी के साथ काम करना होगा। हम आगे आने वाले 20 साल की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में गुणवत्ता बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। हमें अपना विश्व स्तर पर नया मॉडल तैयार करना है। बैठक में सुनील मित्तल और राजीव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed