फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised on private lab investigation

निजी लैब की जांच पर फिर उठे सवाल

Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on private lab investigation
मेरठ। कोरोना की निजी लैब से कराए जा रही जांच को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुभाष बाजार निवासी महिला ने एक निजी लैब से कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट में महिला को नेगेटिव बताया। वहीं, शनिवार रात को सीएमओ की तरफ से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें महिला को कोरोना संक्रमित बताया है।
विज्ञापन

सुभाष बाजार निवासी एक युवक की गंगानगर में दुकान है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी गर्भवती है। उसका कहना है कि 30 जुलाई को एक लैब से पत्नी का कोरोना का टेस्ट कराया था। सैंपल घर से ही लिया था। उन्होंने टेस्ट के लिए 2400 रुपये भी जमा कराए थे। इसके बाद शुक्रवार को लैब ने रिपोर्ट नेगेटिव दी। हालांकि शनिवार रात जिले की कोरोना संक्रमित लोगों की सूची सीएमओ द्वारा जारी की गई। इसमें महिला का नाम है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि किसे सही माना जाए। सीएमओ ऑफिस से भी कॉल आई है कि महिला कोरोना संक्रमित है। इस संबंध में लैब कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने ढंग से बात नहीं की। युवक ने चेतावनी दी कि इस संबंध में सीएमओ से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed