फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Question on clean chit to meat factory operator

इजलाल की मीट फैक्ट्री पर छापेमारी में पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

Tue, 08 Nov 2022 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Question on clean chit to meat factory operator
मीट फैक्टरी संचालक को क्लीनचिट पर सवाल
विज्ञापन

खरखौदा। तीन दिन पहले हापुड़ रोड पर तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल की मीट फैक्टरी पर पुलिस की छापामार कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ पुलिस सभी संबंधित विभागों की अनुमति होना बताकर क्लीन चिट दे रही है, दूसरी तरफ फैक्टरी में पशु अवशेष से भरी गाड़ी मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
तीन दिन पहले खरखौदा पुलिस ने पशुपालन विभाग के साथ हाजी जलाल की मीट फैक्टरी पर छापा मारा था। पुलिस ने पशुओं के अवशेषों से भरी एक गाड़ी व भारी मात्रा में मीट बरामद किया था। पुलिस ने संचालन से संबंधित सभी विभागों से फैक्टरी के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। पशुपालन विभाग ने पशुओं के अवशेषों जांच के लिए भेजे थे। अवशेषों की जांच रिपोर्ट में भैंस के मीट की पुष्टि हुई है। सोमवार को केंद्रीय खाद्य विभाग की टीम फैक्टरी पहुंची। स्टोरेज में रखे मीट के नमूने के साथ अपनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

प्रोसेसिंग हो रहा था या कटिंग
पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान अवशेषों से लदी एक गाड़ी मौके पर मिली थी। पुलिस फैक्टरी के पास प्रोसेसिंग की अनुमति बता रही है। अब सवाल है कि यदि प्रोसेसिंग हो रही है तो अवशेषों से लदी गाड़ी फैक्टरी में कहां से आई। इस सवाल पर पुलिस चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी पर पहले से कई बड़े आरोप
सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल के अनुसार, उक्त फैक्टरी में चोरी से मीट बेचने के आरोप सहित प्रतिबंधित मीट भी मिला है। एमडीए की अनुमति न होने के कारण जब हाजी याकूब की फैक्ट्री पर सील लगाई जा सकती है तो इस फैक्टरी पर क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed