फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qasim Khan will represent the UP team in the National Para Cricket Championship.

Meerut News: मेरठ के कासिम और अक्षांश यूपी टीम में शामिल

Sat, 16 May 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Qasim Khan will represent the UP team in the National Para Cricket Championship.
राष्ट्रीय पैरा क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी बेंगलुरु रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/कानपुर। कर्नाटक के बंगलूरू में 17 से 24 मई तक आयोजित होने वाली 5वीं एलीट नेशनल फिजिकल डिसएबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरठ जिले का दबदबा देखने को मिल रहा है। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों सरधना के गांव पिठलोकर निवासी कासिम खान और अक्षांश चौधरी को यूपी टीम में जगह मिली है।

कासिम के टीम में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर कासिम ने यह मुकाम हासिल किया है जो क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वहीं अक्षांश चौधरी को भी उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की इस मुख्य टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बंगलूरू रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन




12 राज्यों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

कर्नाटक दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभर की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये सभी टीमें विभिन्न जोनल प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता रह चुकी हैं जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम का नेतृत्व व प्रबंधन:

उत्तर प्रदेश टीम की कमान कानपुर के राहुल सिंह को सौंपी गई है। वहीं शाहजहांपुर के अभिषेक कुमार टीम के कोच और अंश साहू टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। घोषित की गई टीम में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स का बेहतरीन तालमेल है। टीम में मेरठ के अलावा कानपुर के दीपेंद्र कुमार व सुमित पाल, अमरोहा के शाने आलम, बरेली के योगेश कुमार, बदायूं के बिंटू यादव, गाजियाबाद के शेखर चौधरी, शामली के मो. सादिक, बिजनौर के चंद्रशेखर, अयोध्या के राधिका प्रसाद, बनारस के कुमार राहुल और मुरादाबाद के अनवर अली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed