{"_id":"5cf7617ebdec2206ff5a7a1f","slug":"qari-shafiq-ur-rehman-gave-controversial-statement-during-eid-prayer-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नहीं अब गोडसे का हो गया यह देश, ईद की नमाज के दौरान बोले कारी शफीक-उर-रहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नहीं अब गोडसे का हो गया यह देश, ईद की नमाज के दौरान बोले कारी शफीक-उर-रहमान
Wed, 05 Jun 2019 12:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बुधवार सुबह शाही ईदगाह पर हुई ईद की नमाज के दौरान कारी शफीक-उर-रहमान ने तकरीद के दौरान कहा कि यह देश अब यह देश गांधी का नहीं रहा बल्कि गोडसे हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शाही ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान कहा कि ए मुसलमानों अब ये देश गांधी का नहीं रहा है अब यह देश गांधी के हत्यारे का देश हो गया है। और मुसलमान इस देश के हिस्सेदार हैं, किराएदार नहीं हैं। अगर देश की हुकूमत अन्य धर्मों के अनुरूप मुसलमानों को भी प्यार करें तो मुसलमान भी भाजपा के साथ आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
इस दौरान शहर काज़ी जैनुस साजिद्दीन ने तकरीद के दौरान कहा कि इस्लाम कहता है कि हर किसी के साथ इज अखलाक़ से बर्ताव करना हमारी जिम्मेदारी है। अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि जो मुसलमान पड़ोसी को तकलीफ देता हो वह मुसलमान नहीं है। इस्लाम हर किसी के साथ इज्ज्त के साथ पेश आने की तालीम देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रमजान के बाद ये मुकद्दस दिन नसीब होता है। उन्होंने कहा कि आज कसम खाएं कि कभी किसी से गाली गलौज नहीं करेंगे। एक सज्जन मुसलमान की जिंदगी गुजारेंगे।