फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVVNL reached order to purchase power from waste

पीवीवीएनएल पहुंचा कूड़े से बनने वाली बिजली खरीद का आदेश

Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
PVVNL reached order to purchase power from waste
पीवीवीएनएल पहुंचा कूड़े से बनने वाली बिजली खरीद का आदेश
विज्ञापन

मेरठ। शहर में कूड़े से बनने वाली बिजली पीवीवीएनएल द्वारा खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग का पत्र ऊर्जा भवन पहुंच गया है। अब प्लांट मालिक पीवीवीएनएल एमडी से मिलकर प्लांट तक विद्युत लाइन डलवाने की मांग करेंगे।
आयोग ने प्लांट और पीवीवीएनएल के बीच हुए बिजली खरीद अनुबंध पीपीए पर पिछले वर्ष सितंबर को अपनी स्वीकृति दे दी थी। प्लांट की क्षमता एक मेगावाट बिजली रोजाना बनाने की है। इसके लिए रोजाना 30 टन कूड़े की आवश्यकता होगी। बिजली खरीदने के लिए पीवीवीएनएल को लाइन बनाकर देनी होगी या प्लांट के सामने से जा रही 33 केवी लाइन को ही प्लांट से जोड़ना होगा। आगे चलकर प्लांट की क्षमता 5 मेगावाट तक की जाएगी। दिल्ली रोड स्थित भूड़बराल में लगे बिजेंद्रा एनर्जी एंड रिसर्च के प्लांट ने पीवीवीएनएल के साथ बिजली खरीदने के लिए पीपीए साइन किया था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहल पर ही पीपीए हुआ था।
विज्ञापन

विद्युत नियामक आयोग से इसकी स्वीकृति लेने के लिए कंपनी ने 3 मई, 2020 को आयोग में पिटीशन फाइल की थी। 4 सितंबर को आयोग ने मामले की सुनवाई ऑनलाइन की थी। सुनवाई में पीवीवीएनएल की तरफ से एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और प्लांट पक्ष से बिजेंद्र चौधरी, नवीन चौधरी और एडवोकेट अमरजीत ने अपने-अपने पक्ष रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी एमडी नवीन चौधरी ने बताया कि प्लांट को नगर निगम कूड़ा मुहैया कराएगा। कूड़े से पॉलिथीन, प्लास्टिक आदि को अलग कर इससे पैलेट बनाए जाएंगे। पैलेट से प्लांट में गैस बनेगी, जिसका इस्तेमाल बिजली बनाने में होगा।

खत्म होंगे कूड़े के पहाड़
कचरे से बिजली बनने की प्रक्रिया में प्लांट को बढ़ी क्षमता के अनुसार कूड़े की आवश्यकता होगी। इससे शहर में बने कूड़े के पहाड़ खत्म करने में मदद मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाली बिजली की बिक्री 8.32 रुपये प्रति यूनिट की दर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed