फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Punjabi Samaj related news

पंजाबी समाज भाषा-संस्कृति बढ़ाए, नशे से युवाओं को बचाए: स्वामी धर्मदेव

Sun, 20 Sep 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Samaj related news
- राष्ट्रीय पंजाबी प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मेरठ। छावनी क्षेत्र के होटल 22 बी में रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। स्वामी धर्मदेव महाराज ने राष्ट्र को ताकतवर युवा पीढ़ी की आवश्यकता बताई। उन्होंने पंजाबी समाज से युवाओं को नशे से बचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता डीएल मक्कड़ ने की, जिसमें स्वामी धर्मदेव महाराज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पंजाबियों को एकजुट करने और पंजाबी भाषा, संस्कृति व पंजाबियत को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि आजादी से पूर्व भी पंजाबी भारत का अभिन्न अंग थे। उन्होंने देश की आजादी और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में तन, मन, धन से योगदान दिया। 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आए पंजाबियों ने मेहनत, पुरुषार्थ और लगन से समाज में अपना स्थान बनाया। पंजाबी समाज देश की सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में सक्रिय है और देश हित में कार्य कर रहा है। यह समाज मुख्य रूप से व्यापार से जुड़ा है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने सभी पंजाबी भाइयों से मिलजुलकर समाज और पंजाबियत को आगे बढ़ाने की अपील की। पंजाबी नेता पंकज जौली ने सभी को पहले राष्ट्र, फिर धर्म और उसके बाद जाति के सूत्र को अपनाने की बात कही। निशांत परूथी ने पंजाबियों को आपसी सहयोग से पंजाबियत की मशाल जलाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मानित अतिथि और उपस्थित जन
कार्यक्रम में डीएल मक्कड़, राजीव मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष निशांत परूथी, डीएस सेठी, जगदीश पाहवा, संदीप सचदेवा और अनिल बाटला को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वामी धर्मदेव महाराज को भी समाज की ओर से तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रवीन शेट्टी और ललित अरोड़ा ने किया।कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ प्रभारी अशोक मोंगा, क्षेत्रीय समिति सदस्य हरमीत बक्शी, गुरमीत साहनी, अरविंद अरोड़ा, गगन अरोड़ा, सुनील नारंग, विकास आहूजा, राधेश्याम नारंग, सुनील राजदेव, हेमंत चावला, लवनीश भाई, अतुल खुराना, रचित गुलाटी, अभिनव अरोड़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed