फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #Pulwama Sepoy Ajay Kumar Mother says in Meerut, Pak isn’t that big that India can’t destroy it

#Pulwama बिलखते हुए बोलीं शहीद अजय की मां, 'पाकिस्तान इतना भी बड़ा नहीं कि....'

Tue, 19 Feb 2019 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
#Pulwama Sepoy Ajay Kumar Mother says in Meerut, Pak isn’t that big that India can’t destroy it
meerut news

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा करने वाली टीम में शामिल मेरठ के अजय कुमार दुश्मन का खात्मा करते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर कुछ ही देर में उनके पैतृक आवास पहुंचने वाला है। 

विज्ञापन

यहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार बेहोश हो जाती हैं तो मां सदमे में हैं। 

कहते हैं कि वह मां किसी शेरनी से कम नहीं जो अपने बेटे को दिल पर पत्थर रखकर वतन पर मर मिटने के लिए भेज देती है। शहीद अजय कुमार की मां को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक सुबह आंख खुलते ही उनके बेटे की शहादत की खबर उन्हें इस तरह मिलेगी। 
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही ड्यूटी पर तैनात बेटे की फिक्र सताने लगी थी। उससे बात हो जाती तो दिल को तसल्ली पड़ जाती लेकिन अगले ही पल दिल भारी हो उठता। बेटे ने जब ये कहा कि वह एक स्पेशल ऑपरेशन पर जा रहा है तो ये फिक्र और बढ़ गई। परिवार का हर शख्स बेटे की सलामती की दुआ कर रहा था। मगर रविवार देर रात उनका जांबाज बेटा दुश्मन का खात्मा करते हुए शहीद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

@ANINewsUP
Meerut: Mother of Sepoy Ajay Kumar who lost his life in encounter with terrorists in #Pulwama y’day, says,"Pakistan has killed so many sons;Pak isn’t that big that India can’t destroy it. India can destroy it in one day. I'm proud of my son,he sacrificed his life for the country"


मां को बेटे की शहादत पर गर्व है लेकिन मां, मां होती है अपने इकलौते बेटे को खोने का दुख उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में बाहर आ ही जाता है। वह अपने बेटे की शहादत का बदला चाहती हैं। दुखद माहौल में रोती-बिलखती शहीद अजय की मां ने कहा कि पाकिस्तान इतना भी बड़ा नहीं कि भारत उसे बर्बाद न कर सके।

उन्होंने कहा, 'मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है लेकिन मुझे विश्वास है कि एक दिन भारत पाकिस्तान को सबक जरूर सिखाएगा। यकीनन वह भारत के बेटे की मां ही हो सकती है जो कहती है कि मेरे लिए गौरव की बात है कि मेरा बेटा वतन पर जान कुर्बान कर शहादत को प्राप्त हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed