{"_id":"68f0fa643db557cdcc0e6391","slug":"public-service-center-operator-accused-of-withdrawing-money-from-womens-accounts-meerut-news-c-73-1-mct1008-105364-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनसेवा केंद्र संचालक पर महिलाओं के खाते से रकम निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनसेवा केंद्र संचालक पर महिलाओं के खाते से रकम निकालने का आरोप
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव बपारसी में जनसेवा केन्द्र संचालक के खिलाफ थाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
ग्रामीणों ने पुलिस को साक्ष्य दिखाते हुए केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है केंद्र संचालक ने कई महिलाओं के खाते से गलत तरीके से अंगूठे लगवाकर रकम निकाल ली। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से शिकायत की तो जनसेवा केंद्र संचालक ने गांव निवासी कई युवकों पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। इसके विरोध में काफी संख्या मेंं थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को साक्ष्य दिखाते हुए केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव बपारसी निवासी राजीव फौजी, मोनू, कपिल, सुशील, विकास ने बताया कि गांव निवासी युवक ने एक जनसेवा केंद्र संचालित किया हुआ है। आरोप है कि आरोपी ने गांव निवासी महिला राजेश, सीमा व बबीता समेत कई महिलाओं के खाते से गलत तरीके से रकम निकाल ली। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सरधना एसडीएम से की तो आरोपी ने पीड़ित पक्ष के कई युवकों के खिलाफ अपनी पत्नी से छेड़छाड़ की झूठी तहरीर दे दी।
ग्रामीणों ने केंद्र संचालक के खिलाफ कई सबूत पुलिस को सौंपे हैं। इसमें कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोप है कि केंद्र संचालक सरकारी योजनाओं के नाम पर बुलाता है फिर आधार के माध्यम से महिलाओं के खाते से रकम निकलता है। महिलाओं ने योजना का लाभ नहीं मिलने पर बैंक जाकर पासबुक की जांच कराई तो उन्हें लेनदेन के बारे में जानकारी हुई। जो उन्होंने कभी किया ही नहीं था। तब जाकर केंद्र संचालक का राजफाश हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को साक्ष्य देकर केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।