फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public relations intensified for the unveiling of the statue and museum of Maharaja Surajmal

Meerut News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा व म्यूजियम के अनावरण के लिए जनसंपर्क तेज

Sun, 15 Mar 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Public relations intensified for the unveiling of the statue and museum of Maharaja Surajmal
जानीखुर्द। सूरज मल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जाट समाज के व्य​क्ति ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। सकौती टांडा स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में 29 मार्च को होने वाले वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा एवं म्यूजियम के अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जाट समाज ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों ने जानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र सौंपे।
गांव नेक में विकास चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि महाराजा सूरजमल की वीरता और त्याग अतुलनीय है। उनकी स्मृति में बनाया गया म्यूजियम और प्रतिमा समाज की गौरवशाली विरासत को दर्शाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि 29 मार्च के कार्यक्रम में समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकता और श्रद्धा प्रकट करें।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने समाज की रक्षा के लिए अनेक युद्ध लड़े और विजय हासिल की। उनकी याद में होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और घर-घर जाकर निमंत्रण दिया। नेक, ढड़रा, चौबला बाफर आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, अंकुर कलंजरी, नीरज नेक, विकास चौधरी, मनोज मल्लाहपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने अनावरण समारोह में शामिल होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed