फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public interest hearing on 10 illegal complexes in High Court today

Meerut News: 10 अवैध कॉम्प्लेक्स पर हाईकोर्ट में जनहित पर सुनवाई आज

Thu, 30 Oct 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Public interest hearing on 10 illegal complexes in High Court today
मेरठ। शहर की घनी आबादी के बीच बगैर नक्शा पास कराए खड़े किए गए अवैध कॉम्प्लेक्स के खिलाफ हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर आज सुनवाई होनी है। आरटीआई कार्यकर्ता ने उप्र सरकार के मुख्य सचिव, कमिश्नर, डीएम और मेडा उपाध्यक्ष को पार्टी बनाया है। न्यायालय ने सभी को नोटिस भेजे हैं। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के अवैध कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होने के बाद शहर के अन्य अवैध कॉम्प्लेक्स के मामले भी खड़े हो गए है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने बताया कि शहर में लाला का बाजार, वैली बाजार, कोटला, जत्तीवाड़ा, बुढ़ाना गेट, पीएल शर्मा रोड समेत समेत अन्य सघन क्षेत्रों में बनाए गए हैं। आरोप है कि सभी कॉम्प्लेक्स मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से बनाए गए हैं। कॉम्प्लेक्स निर्माण करते समय सभी नियमोंं को ताक पर रखा गया है। शहर के इन अवैध कॉम्प्लेक्स के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। जिसपर न्यायालय ने 30 अक्तूबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है और याचिका की 45वें नंबर पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed