{"_id":"62d7bcfb6cef427e445322e3","slug":"prv-saved-a-girl-life-in-meerut-at-midnight-after-her-brother-and-sister-in-law-was-beating-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में फरिश्ता बनी पीआरवी, आधी रात को भाई-भाभी के चंगुल से बचाई युवती की जान, पढ़ें क्या था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में फरिश्ता बनी पीआरवी, आधी रात को भाई-भाभी के चंगुल से बचाई युवती की जान, पढ़ें क्या था पूरा मामला
Wed, 20 Jul 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Jul 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मंगलवार देर रात एक युवती के लिए पुलिस पीआरवी फरिश्ता बन गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आधीरात को एक युवती को उसके भाई और भाभी के चंगुल से निकाला। बताया कि ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में निवासी युवती को उसके भाई और भाभी बहाने से बुलाकर मारने का प्रयास कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पीआरवी की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने युवती की जान बचाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी महविश को उसकी भाभी ने बहाने से बुलाकर मंगलवार देर रात मारने का प्रयास किया। युवती महविश ने बताया कि पांच साल पहले उसके अब्बू-अम्मी दोनों का इंतकाल हो चुका है। बड़ा भाई मोहसिन शादीशुदा है। मोहसिन की पत्नी फातिमा और एक बच्चा है।
महविश के माता-पिता की मौत के बाद से भाई-बहन में संपत्ति विवाद चल रहा है। महविश ने बताया भाई ने उसे घर से निकाल दिया और अब जेबखर्च भी नहीं देता। महविश ने बताया कि वह अविवाहित है और अकेली रहती हूं। नौकरी करके अपना खर्च चलाती है।

मंगलवार आधी रात को महविश को भाभी फातिमा ने उसे कॉल करके घर बुलाया और कहा कि तुम्हारे भाई की तबीयत ठीक नहीं है, अस्पताल ले जाना पड़ेगा, तुम जल्दी आ जाओ। महविश ने बताया कि भाई की बीमारी की बात सुनकर महविश तुरंत भाई के घर जाने लगी। तभी रास्ते में भाभी व भाई दोनों मिले और मुझे पकड़कर अंधेरे में ले गए। भाभी के हाथ में चाकू था मेरी हत्या का प्रयास करने लगी।
मोबाइल की रोशनी से पुलिस को हुआ शक
भाई-भाभी युवती की हत्या करने का प्रयास कर रहे थे, तभी मौके से गुजर रही पीआरवी को अंधेरे में मोबाइल की रोशनी दिखाई दी। सुनसान जगह पर रोशनी देखकर पुलिस को बदमाशों के होने का शक हुआ। तभी पीआरवी में बैठे एसआई गौरव नीचे उतरे और घटना की तरफ पहुंचे। वहां देखा कि महविश को उसकी भाभी चाकू से मारने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में युवती ने सारी कहानी एसआई को बताई। पुलिस ने तुरंत युवती को बचाकर घर पहुंचाया। भाई को थाने ले आई।

एएसपी विवेक के अनुसार पीआरवी 539 ने क्रिटिकल समय पर पहुंचकर युवती की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है।