फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest over outstanding interest and price hikes for sugarcane farmers

Meerut News: गन्ना किसानों के बकाया ब्याज और मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Protest over outstanding interest and price hikes for sugarcane farmers
किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ता सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के ब्याज और गन्ना दर बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ द्वारा 16 जुलाई को प्रदेश के गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य के विलंबित भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज दिए जाने के आदेश पारित किए गए हैं। इसी क्रम में गन्ना किसानों द्वारा वर्ष 1996-97 से 2025-26 तक के विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान एवं उस पर देय ब्याज का विवरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चीनी मिल वार एवं सत्र वार बकाया भुगतान व ब्याज का विवरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का निर्धारित दर एक हजार रुपये प्रति किलो (1000 रुपये प्रति क्विंटल) कराने का अनुरोध भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर, अनेश कुमार (सचिव), हरवीर सिंह, रोताश, सुरेशचंद, रामपाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed