फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in medical college police control the situation

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, तोड़फोड़

Sat, 01 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
protest in medical college police control the situation
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बॉडी पैक करने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। इससे कोरोना मरीजों में खलबली मच गई। विरोध में दोनों पक्षों ने काम बंद कर दिया। इससे मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था फैल गई। पुलिस ने कर्मचारी नदीम को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने कर्मचारियों को बॉडी पैक करने के लिए बुलाया था। कई बार कहने के बावजूद कर्मचारी नहीं आए। काफी देर बाद जब कर्मचारी आए तो डॉक्टरों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे कोविड वार्ड में भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी लगते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने कर्मचारियों की गलती बताई।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर शुभरीत त्यागी की ओर से कर्मचारी नदीम, जावेद, रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं देर रात अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, प्राचार्य ने हॉस्टल पहुंचकर जूनियर डॉक्टरों से बात की। कुछ डॉक्टर समझाने पर काम पर लौट आए। देर रात तक कर्मचारियों को समझाने का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed