{"_id":"61aa82872f00f05ed01bc6da","slug":"protest-in-mansarovar-garden-case-meerut-news-mrt567486270","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर बनाने को लेकर हंगामा, पुलिस से नोकझोक-हंगामा------ फोटो- सुनील कैथवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर बनाने को लेकर हंगामा, पुलिस से नोकझोक-हंगामा------ फोटो- सुनील कैथवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसरोवर गार्डन में मंदिर बनाने को लेकर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर मानसरोवर कालोनी के पार्क में मंदिर बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली में ईंट और रेत-सीमेंट भरकर मजदूरों को ले आए। कालोनी के दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट और सीमेंट के कट्टे उतारकर फेंक दिए। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस से भी अभद्रता की गई। एसीएम ब्रह्मपुरी ने न्यायालय का फैसला आने तक काम रुकवा दिया है।
मानसरोवर गार्डन कालोनी में 25 परिवार रहते हैं। रजत बंसल, शिव गुप्ता, सागर गर्ग, अभिनव समेत कई लोग मंदिर बनाने के पक्ष में हैं, जबकि दूसरा पक्ष अमित सोनकर, संजय पाल आदि विरोध कर रहे हैं। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता निमेश वशिष्ठ, गौरव प्रताप, सुनीत सिद्धू, मधुबन आर्य, हिमांशु शर्मा शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर मूर्ति लगवा दी और नींव खुदवाकर मिस्त्री, मजदूर और सामान मंगा लिया। दोनों पक्षों में हाथापाई हुई तो टीपी नगर पुलिस और एसीएम मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। लेकिन अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में आठ दिसंबर को कोर्ट से सुनवाई है। वहां से जो भी फैसला होगा, उसका पालन कराया जाएगा।