फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest in central market by ladies

Meerut News: सेट बैक के विरोध में महिलाओं का धरना जारी, राहत की मांग

Sun, 31 May 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Protest in central market by ladies
शास्त्रीनगर सेक्टर 3 में धरना देती महिलाएं। संवाद
- सेक्टर-2 व सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर लगातार चल रहा धरना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सेट बैक के खिलाफ महिलाओं का धरना रविवार को भी जारी रहा। सेक्टर-2 तथा गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर दोनों स्थानों पर महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि पिछले चालीस साल से रह रहे हैं, लेकिन अब एकाएक सेट बैक को लेकर आवास एवं विकास परिषद नोटिस भेज रहा है। महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन कर अपने घर बचाने की प्रार्थना की।

सेट बैक छोड़ने के विरोध में सेक्टर-2 में महिलाओं ने मई माह मेंधरना शुरू किया था। उन्होंने लगातार धरना देते हुए अपने कारोबार की तेरहवीं तक कर हवन-यज्ञ किया था। बाद में सांसद अरुण गोविल ने उनके बीच पहुंच आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया था। सांसद के प्रयास के बाद महिलाएं पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर की अगुवाई में दिल्ली गईं। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से भी मिलीं और दस्तावेज सौंपे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से दाखिल की गई हस्तक्षेप याचिका को स्वीकार नहीं किया गया। बाद में महिलाओं ने फिर से धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार धरना चल रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि अधिकांश भवन अल्प और दुर्बल आय वर्ग के हैं। मौजूदा हालात के कारण हजारों गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार भय, असुरक्षा एवं मानसिक तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। परिवारों का कहना है कि जिन मकानों में वे कई दशकों से निवास कर रहे हैं, उन्हीं मकानों को अब सेट बैक नियमों के नाम पर विवादित बनाकर उनके आशियानों पर संकट पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed