फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest held at CCSU against fee hikes and other issues.

Meerut News: सीसीएसयू में फीस वृद्धि सहित अन्य समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Protest held at CCSU against fee hikes and other issues.
- धरना दे रहे छात्रों ने डिग्री एवं मार्कशीट वितरण में देरी पर भी रोष जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि सहित अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शुभम मलिक एवं छात्र नेता अमित मलिक ने किया। छात्रों ने सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत फीस वृद्धि करने, डिवीजन इंप्रूवमेंट, डिग्री एवं मार्कशीट वितरण में देरी पर रोष जताया। उन्होंने विश्वविद्यालय की बंद खिड़कियों को खोलने की मांग भी उठाई।
छात्र नेताओं ने कहा कि पहले से ही आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण परिवार मुश्किल से बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे हैं। ऐसे समय में विवि द्वारा फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि का सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर पड़ेगा। छात्रों ने विवि परिसर में फैली गंदगी साफ कराने, सहायक अभियंता मनीष मिश्रा की नियुक्ति की जांच की मांग भी प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र धरनास्थल पर डटे रहे और प्रशासन से जवाब मांगते रहे। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विवि के कई वरिष्ठ अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। इनमें कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं चीफ प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान शुभम मलिक ने कहा कि डिग्री, मार्कशीट और डिवीजन इंप्रूवमेंट जैसी समस्याओं के लिए छात्रों को महीनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अमित मलिक ने कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी और आर्थिक संकट बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि फीस वृद्धि को लेकर पुनर्विचार किया जाएगा। पूर्व में प्रवेश ले चुके छात्रों पर बढ़ी हुई फीस लागू नहीं की जाएगी। डिवीजन इंप्रूवमेंट, मार्कशीट और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया गया। इस दौरान आदेश प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अमित मलिक, शुभम मलिक, आदेश प्रधान, मानव, आदित्य पंवार, सूर्यांश, लविश, देव, नमन, आर्यन, अजीम, निहाल, हिमांशु, हर्षित, यश, विदित, शंकर, वंश, सिद्धार्थ, लव और अरुण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed