फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest expressed by burning effigy of China

चीन का पुतला फूंककर जताया विरोध

Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed by burning effigy of China
चीन का पुतला फूंककर जताया विरोध
विज्ञापन

- हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, सभासदों ने चीन के उत्पाद का बहिष्कार करने की अपील की
सरधना। विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को चीन के उत्पाद का बहिष्कार किया साथ ही चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला दहन किया और फिर एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान मनोज, अरुण, प्रवीण सिंह, अमित आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यकर्ताओं ने पीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष संजीव सोम, प्रदीप सोम, मोहित राणा, अरविंद प्रताप, अनुज सोम, राजन चौहान, विक्की ठाकुर, रोहित सोम आदि शामिल रहे। उधर खंड विकास कार्यालय के सामने सभासद रमेश उर्फ पल्टू के नेतृत्व में चीन का पुतला फूूंका गया। इस दौरान सभासद रमेेश उर्फ पल्टू, शिक्षक दीपक शर्मा, फैय्याज अहमद, जिशान कुरैशी आदि मौजूद रहे। उधर जुल्हैडा में भी भारत युवा संगठन के द्वारा चीन का पुतला युवाओं द्वारा फूंका गया। इस दौरान चंद्रकेतू त्यागी, विकास मोहन, रमेश आदि मौजूद रहे।
चीन के सामान का बहिष्कार करने की मांग
दौराला। दौराला कस्बे में शुक्रवार को सभासदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और चीन के उत्पादों का बहिष्कार करते हुए चीन के झंडे को आग के हवाले किया।
भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में सभासद व लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान विनेश, देवेंद्र, शौकीन, मोहित पाल, सचिन, आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़/सरूरपुर। कस्बे के व्यापारियों, समाज सेवी लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल महामंत्री सूरज सोनी ने चीनी समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का विश्वास दिलवाया। इस दौरान भाजयूमो उपाध्य्क्ष धर्मेंद्र भड़ाना, अमर, भाजयुमो मंत्री मनोज साधु, मयंक कुमार, हिमांशु खटीक, सभासद सुनील कुमार, प्रदीप ढींगरा, चांद सोनी, विद्युत मंडल, चंदन साधु, मनीष अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा के जिलामंत्री व क्षेत्र प्रभारी सुनील पोसवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आर्यन, आयुष आदि मौजूद रहे। विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विहिप मंत्री अंकुर नागर, रोहित, हर्षित त्यागी, समयपाल सिंह, मोहित लौहरे, जतिन, मंगलपाल मौजूद रहे।
भूनी चौराहे पर भाजपा नेता अनिल चौधरी दबथुआ के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चीन के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान हिमांशु त्यागी, ठाकुर अनस चौहान, जगवीर चौधरी, लक्की सैनी, रोहित गुप्ता, संजय ईकड़ी, अक्षित त्यागी, भोलू त्यागी, सन्नी, अभिषेक, निखिल, विराट आदि शामिल रहे।
शोक सभा आयोजित की
खरखौदा। कांग्रेस नेता हरिओम त्यागी के आवास पर एक शोक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य महावीर भड़ाना ने की। सभा के अंत में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर क्रांगेस सेवा दल के प्रदेश सचिव आदित्य कुमार व सतेंद्र त्यागी, आलोक त्यागी, हरिओम त्यागी, मनीष त्यागी, गोलू त्यागी, अंकुर त्यागी, पवन त्यागी, कुलदीप कौरी, जहीर, दीपक जाटव आदि मौजूद रहे।
चीन उत्पादों का बहिष्कार किया
मवाना। बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षक प्रमुख आशु त्यागी, जिला संयोजक मोनू जाटव ने चीन उत्पादों का बहिष्कार किया। दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सौरभ शर्मा, उज्जवल रस्तोगी, अंकित, मोनू, मनोज, अर्जुन, आदेश. आदित्य, कुलदीप, रवि. नितिन, शिवम, सन्नी आदि मौजूद रहे।

पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। पूर्व सैनिक संगठन मवाना के अध्यक्ष जयचंद फौजी, हवलदार अमरीश शर्मा, हवलदार महेंद्र दत्त शर्मा, हवलदार धर्मेंद्र, जसवीर सिंह, जगबीर सिंह, ओमपाल सिंह, मेघराज सिंह, विजेंद्र त्यागी, प्रेम शर्मा, सूबेदार राम आसरे शर्मा, हवलदार कमल पाल सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed