फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest by sponsors in the fair, meeting ended without decision

मेले में प्रायोजकों का विरोध, बिना निर्णय बैठक हुई समाप्त

Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Protest by sponsors in the fair, meeting ended without decision
सरधना। नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रायोजकों का विरोध करते सभासदगण। संवाद - फोटो : mathura
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन के लिए नगर पालिका के सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। सभासदों ने प्रायोजकों द्वारा मेले में कार्यक्रम आयोजित कराने के प्रस्ताव का विरोध किया। ईओ ने पिछले वर्ष के मेले के आयोजन में करीब 14 लाख के नुकसान की जानकारी दी। चर्चा के दौरान ईओ और सभासदों के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी। सभासद हंगामा करते हुए बोर्ड बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष मेले के आयोजन में करीब 14 लाख का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रायोजकों के माध्यम से मेले में कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव रखा गया। सभासदों ने पूर्व की भांति ही मेले के आयोजन पर सहमति दी, जबकि प्रायोजकों के माध्यम से कार्यक्रमों का विरोध किया गया। काफी देर बाद भी बोर्ड बैठक में मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

प्रायोजकों के विरोध में सभासद हंगामा करते हुए बैठक से उठकर चले गए। सभासदों ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी बूढ़ा बाबू मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रायोजकों व बाहरी लोगों के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन का बहिष्कार किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि पिछले वर्ष मेले के आयोजन में 22.75 लाख की आय हुई, जबकि 36.33 लाख रुपये खर्च हुए। मेले के आयोजन में करीब 14 लाख का नुकसान पालिका को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका पर ऑडिट आपत्ति आई हुई है। चेयरपर्सन और सभासदों के सहयोग से मेले का भव्य आयोजन हो सकेगा। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सबीला बेगम ने की। इस दौरान सभासद शानू जैन, शहजाद सितारा, सोनू त्यागी, तारिक हसन, खालिद अंसारी, हाजी मन्नान, सलीम कुरैशी, तनिका जैन, नेहा जैन, अंजिल, फिरदौस, दानिश्ता, इमरान ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed