फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest after death of women by parents

टीपीनगर में विवाहिता की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप

Sat, 01 May 2021 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
protest after death of women by parents
टीपीनगर में विवाहिता की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गोकुल विहार में विवाहिता के सुसाइड मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। ससुराल पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। टकराव की सूचना पर टीपीनगर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रोली डोला बरेली निवासी खुशबू की शादी वर्ष 2012 में टीपीनगर के गोकुल विहार निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। बृहस्पतिवार को खुशबू का शव घर के एक कमरे में लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों से बात की तो मामला गृहक्लेश का बताया गया। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। वहीं, बेटी की मौत की सूचना पर परिजन आधी रात को ही मेरठ आ गए। वह बेटी की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनसे अभद्रता कर दी और घर मे घुसने नहीं दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। आसपास के लोग जमा हो गए। तभी भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा को किसी ने फोन कर वहां बुला लिया। पुलिस भी आ गई। पुलिस के सामने ही बखेड़ा हो गया। बाद में भाजपा नेता के हस्तक्षेप पर परिजनों को बेटी का चेहरा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हत्या कर शव लटकाने का आरोप
- विवाहिता के भाई उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन परेशान थी। लेकिन पिछले तीन साल से हालात और ज्यादा खराब हो गए। उनकी बहन उन्हें बताती थी और वह उसे ही समझाकर शांत कर देते थे। उत्कर्ष का आरोप है कि उनकी बहन सुसाइड नही कर सकती। उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

खुशबू की मौत की सूचना तक नहीं दी गई। वे रात भर थाने में बैठे रहे लेकिन पुलिस ने भी पूरा सहयोग नहीं किया। खुशबू के शरीर पर चोट के निशान थे। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही इसकी रिपोर्टर पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed