फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest after chalan of bjp leader

हाशिमपुरा में भाजपा नेता का चालान काटने पर बखेड़ा

Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
protest after chalan of bjp leader
हाशिमपुरा में भाजपा नेता का चालान काटने पर बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। हाशिमपुरा पुलिस चौकी पर भाजपा नेता का चालान काटने पर सोमवार शाम बखेड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
गोला कुआं निवासी अबरार भारतीय जनता पार्टी में सेक्टर संयोजक है। सोमवार शाम वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हाशिमपुरा चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। स्कूटी के कागज मांगने पर अबरार ने खुद का परिचय दिया और चालान न काटने की बात कही।
विज्ञापन

चालान काट रहे दरोगा विमल सैनी ने नियम का हवाला दिया तो भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्ष (फूलबाग) नरेश गुप्ता को फ़ोन मिला दिया। बताया जाता है कि विमल सैनी ने फ़ोन पर बात नही की और स्कूटी का चालान काट दिया। इसकी भनक लगते ही भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन ऋतुराज, पार्षद अंशुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, संजीव प्रधान सहित काफी कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और तत्काल हटाने की मांग की। काफी देर नोकझोंक होती रही। बाद में सीओ ने जांच कराते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भाजपाइयों को धरने से उठा दिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed