{"_id":"69d509c9b46d9747fc028c75","slug":"protein-rich-diet-distributed-to-tb-patients-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111900-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार वितरित
विज्ञापन
सरधना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय द्वारा टीबी मरीजों क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय द्वारा टीबी मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक ने भी सहयोग किया।
अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने की। कुलपति ने कई क्षय रोग मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार वितरित किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों को समय पर दवा लेने, स्वच्छ वातावरण में रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इन सभी मरीजों को प्रत्येक माह नियमित रूप से प्रोटीन युक्त आहार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस मौके पर कुलसचिव सुनील कुमार झा, ब्रांच मैनेजर अमित त्यागी, जीआईबी हेड जय सिंह भदोरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।