फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Proposal to incorporate 5.86 hectares of land for expansion of Major Dhyan Chand Sports University

Meerut News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए 5.86 हेक्टेयर भूमि समाहित करने का प्रस्ताव

Fri, 21 Nov 2025 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Proposal to incorporate 5.86 hectares of land for expansion of Major Dhyan Chand Sports University
सिंचाई विभाग की भूमि विश्वविद्यालय में शामिल करने पर शासन स्तर पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के विस्तार से जुड़ी प्रक्रिया एक बार फिर गति पकड़ती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश शासन ने विश्वविद्यालय परिसर के साथ लगी सिंचाई विभाग की 5.868 हेक्टेयर भूमि को परियोजना में शामिल करने की संभावना पर जिलाधिकारी मेरठ से विस्तृत आख्या मांगी है।
विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए शासन के संयुक्त सचिव हृदय नारायण सिंह यादव ने पत्र जारी किया है। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भेजे गए अनुरोध का हवाला देते हुए कहा गया है कि गांव सलावा में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय से सटे हुए खेतों को भविष्य विस्तार के लिए आवश्यक माना गया है। कुलसचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार सिंचाई विभाग की भूमि को विश्वविद्यालय परिसर में जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने पत्र में बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है और बड़े खेल मैदानों, प्रशिक्षण केंद्रों व छात्रावासों के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता भविष्य में अवश्य पड़ेगी। ऐसे में परिसर से सटी यह सरकारी भूमि अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन ने डीएम से प्रस्ताव का परीक्षण कर स्पष्ट, तथ्यात्मक और विभागीय दृष्टि से उपयुक्त आख्या मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही विश्वविद्यालय परियोजना के अगले चरणों को मंजूरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय को खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित कर रही है। ऐसे में परिसर विस्तार के लिए यह भूमि भविष्य की योजनाओं एथलेटिक ट्रैक, खेल विज्ञान केंद्र, हॉस्टल विस्तार, इन्डोर एरीना आदि के लिए उपयोगी मानी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा आख्या भेजे जाने के बाद परियोजना का अगला चरण तय होगा। डीएम ने एसडीएम सरधना को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed