फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   proposal of multilevel vehicle parking in Meerut was rejected in the meeting of the Municipal Corporation

बड़ा झटका: मेरठ में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का प्रस्ताव खारिज, भाजपा पार्षद बोले-ऐतिहासिक धरोहर को होगा नुकसान

Sun, 08 Aug 2021 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Aug 2021 10:42 AM IST
सार

कार्यकारिणी बैठक के दौरान महापौर खेलने के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार रखा उधर वाहन पार्किंग का प्रस्ताव सदन में खारिज होने के बाद निगम प्रशासन को मायूसी हाथ लगी। बैठक में महापौर सुनीता वर्मा नगर आयुक्त मनीष बंसल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन
proposal of multilevel vehicle parking in Meerut was rejected in the meeting of the Municipal Corporation
meerut news - फोटो : meerut news

विस्तार

मेरठ में जाम में ऐसे ही जूझते रहिए। शहर में कोई बड़ी परीक्षा या आयोजन होगा तो उसके लिए भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं होगी। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होंगे क्योंकि इसके लिए विभागों ने इंतजाम ही नहीं किए हैं। महानगर में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का सपना एक बार फिर टूट गया। टाउन हॉल परिसर में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के प्रस्ताव को भाजपा पार्षदों ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


उनका तर्क है कि पार्किंग बनने से एतिहासिक धरोहर को नुकसान होगा, जबकि पार्किंग की डीपीआर बनाने में ही नगर निगम लाखों रुपये खर्च कर चुका है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। होर्डिंग का मुद्दा उठते ही महापौर ने बैठक स्थगित कर दी। अब 12 अगस्त को बैठक होगी।
विज्ञापन


 
शनिवार को टाउन हॉल के तिलक भवन में महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता और नगरायुक्त मनीष बंसल के संचालन में बैठक हुई। महापौर खेमे के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया, लेकिन भाजपा के पार्षद एवं निगम कार्यकारिणी सदस्य अनुज वशिष्ठ, अंशुल गुप्ता, संदीप रेवड़ी, ललित नागदेव, अजय भारती, दीपिका गुप्ता, सुनीता प्रजापति ने निगम के प्रस्तावों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टाउन हॉल में प्रस्तावित मल्टीलेवल वाहन पार्किंग को खारिज कर दिया। इसके बाद महापौर ने जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति न होने का कारण बताते हुए बैठक स्थगित कर दी। इसपर कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए।

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक 
-तंबाकू उत्पाद बेचने वालों से नगर निगम वसूलेगा लाइसेंस शुल्क 
-आउट सोर्सिंग पर रखे गए कंप्यूटर आपरेटरों को एक समान वेतन मिलेगा 
-एमडीए की आठ कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जाएंगे 
-श्रद्धापुरी फेस वन में भवन संख्या चार के सामने पार्क और खिर्वा रोड का नाम शहीद मेजर केतन शर्मा के नाम पर रखा जाएगा 
-शहीद सूबेदार वीरेंद्र शर्मा के नाम पर होगा रोहटा रोड पुलिस चौकी के बराबर वाला मार्ग 

इसलिए किया बहिष्कार 
कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल गफ्फार का कहना है कि बैठक में उठाए जाने वाले प्रस्तावों को एजेंडे और प्रोसीडिंग में भी शामिल नहीं किया जाता है। दलित और मलिन बस्तियों की उपेक्षा की जा रही है। कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक केवल औपचारिकता भर है। 

कब तक लुटता रहेगा सरकारी खजाना 
महानगर में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग शहर की जरूरत है। इसको राज्य स्मार्ट सिटी की योजना में भी प्राथमिकता पर लिया गया है। नगर निगम प्रशासन पांच साल से मल्टीलेवल वाहन पार्किंग के लिए जगह जगह स्थानों का चयन कर रहा है। इतना ही नहीं पार्किंग की डीपीआर पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च चुका है, लेकिन वाहन पार्किंग धरातल पर नहीं उतर रही है।

चार साल पहले टाउन हॉल परिसर के गांधी पार्क में अंडर ग्राउंड वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। तत्कालीन नगरायुक्त अरविंद चौरसिया ने नगर निगम मुख्यालय परिसर में भूमिगत वहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया था।  

नगरायुक्त का स्थानांतरण होते ही प्रोजेक्ट ठप हो गया। अब छह माह पहले ही नगरायुक्त मनीष बंसल ने टाउन हॉल परिसर के अगले हिस्से पर मल्टीलेवल वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों ने निगम मुख्यालय परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का सुझाव रखा है। 

डीजल चोरी का उठा मुद्दा 
कार्यकारिणी सदस्य अनुज वशिष्ठ ने सदन में निगम की गाड़ियों से डीजल चोरी किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। डीजल चोरी की जा रही है और निगम अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सदस्य ने बैठक के दौरान डीजल चोरी से संबंधित वाहनों के फोटो भी सार्वजनिक किए। नगरायुक्त ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

नहीं पहुंचे कई जिम्मेदार अधिकारी
कार्यकारिणी की बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ इंजीनियर सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी न होने के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा। क्योंकि कार्यकारिणी सदस्यों के सवालों का जवाब देने वाला कोई नहीं था। - सुनीता वर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed