फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property dealer's office vandalized due to transaction dispute

लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में की तोड़फोड़

Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's office vandalized due to transaction dispute
गंगानगर (मेरठ)। गंगानगर एफ-ब्लॉक निवासी पुष्पेंद्र चौधरी का डिवाइडर रोड आरपीजी हाईट्स के पास श्रीश्याम प्राॅपर्टी के नाम से ऑफिस है। शुक्रवार शाम उनके ऑफिस में छह हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दी। यह देख आसपास भगदड़ मच गई। इस मामले में अक्षय उर्फ जॉनी और पांच अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़, दो लाख रुपये की नकदी व जरूरी कागज ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

आदर्श के मुताबिक नंगली ईशा निवासी अक्षय उर्फ जोनी करीब तीन माह पूर्व तक कमीशन पर प्राॅपर्टी सेल का काम करता था। जब उसके हिस्ट्रीशीटर होने का पता चला तो ऑफिस से हटा दिया। आरोप है तभी से वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये मांगता था, पुलिस से शिकायत भी की गई। शुक्रवार दोपहर डिवाइडर रोड पर थार गाड़ी से अक्षय ने पिता-पुत्र का पांच साथियों के साथ पीछा किया। दोनों हाथ नहीं आने पर सभी ऑफिस पहुंचे और बेसबॉल बैट व हॉकी से तोड़फोड़ कर दी। घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रही है। आरोप है कि अक्षय काउंटर में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी व कुछ जमीन के पेपर ले गया। पुलिस ने कहा रुपयों का लेनदेन है खुद सुलझाओ। पीड़ित आदर्श द्वारा अक्षय उर्फ जोनी व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

-----

थाने का हर मामला संज्ञान में नहीं आ पाता है। ऑफिस में अगर तोड़फोड़ की गई है, तो पीड़ित पक्ष कैमरों की फुटेज हमें दिखा दे। जांच कर कार्रवाई कराएंगे। - शिवप्रताप सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article