फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property dealer shot himself to trap his partner, three arrested

Meerut News: पार्टनर को फंसाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने खुद मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot himself to trap his partner, three arrested
मेरठ। ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन में पार्टनर को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने वाले प्राॅपर्टी डीलर और उसके दो साथियों को लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर यह साजिश रची थी। आरोपियों की निशानदेही पर में वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

16 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि समर काॅलोनी निवासी फिजाकत अली के हाथ में गोली मार दी गई थी। गोली मारने का आरोपी ईरा गार्डन निवासी हाजी वसीम था। लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची। इस मामले में फिजाकत अली के भांजे आसिफ ने हाजी वसीम के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि फिजाकत और हाजी वसीम प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे। फिजाकत अली और उसके साथी मुमताज अली को हाजी वसीम से करीब ढाई करोड़ रुपये लेने थे, लेकिन वसीम रुपये नहीं दे पा रहा था। इसके चलते फिजाकत अली, मुमताज अली और आसिफ ने मिलकर साजिश रची। फिजाकत ने खुद को गोली मारी, जिसके बाद मुमताज ने पुलिस को सूचना दी। जिस तमंचे से गोली मारी गई उसे पास वाले प्लाॅट में छिपा दिया था। पूरी कहानी उजागर होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तमंचे को बरामद कर लिया गया। तीनों आरोपियों को पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


-----------------------
विनीत तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed