Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Promises and claims of respect, chamber and insurance in the bar election field

Meerut News: बार चुनाव के मैदान में सम्मान, चैंबर और बीमा के वादे-दावे

Wed, 19 Feb 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Promises and claims of respect, chamber and insurance in the bar election field
मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवार
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बोले, वकीलों की समस्याओं का करेंगे समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव 27 फरवरी को होगा। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार व वकीलों से संपर्क शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, संजय शर्मा, अजय शर्मा और प्रदीप सरोहा चुनाव मैदान में हैं।
चारों प्रत्याशी जीत हासिल करने के बाद वकीलों की समस्याओं का समाधान कराने व विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने का दावा और वादा कर रहे हैं। इनमें युवा वकीलों के लिए चैंबर, कैशलैस बीमा की सुविधा, सुरक्षा, पार्किंग, हाईकोर्ट बैंच और सम्मान दिलाने के दावे व वादे अधिकांश प्रत्याशी कर रहे हैं।
विज्ञापन

400 कमरे का निर्माण कर बनाएंगे चैंबर
युवा अधिवक्ताओं की चैंबर की समस्या को निस्तारित करने के लिए 400 कमरों का निर्माण किया जाएगा। जो लिफ्ट, शौचालयों, महिला विश्राम कक्ष व सुविधाओें से सुसज्जित होगें। महिलाओं का रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। सामूहिक बीमा लागू होगा। ई-फाईलिंग की समस्या का स्थाई समाधान होगा। हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर पुख्ता रणनीति बनाएंगे। अधिवक्ताओं को न्यायिक अधिकारियों में सामंजस्य का माहौल बहाल कराएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिताश्व कुमार अग्रवाल
----------------
युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता दिलाएंगे

अपना 24 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें अधिवक्ताओं के सम्मान, केन्द्रीय संघर्ष समिति के गौरव को पुनः बहाल कराना। अधिकतम कार्य दिवस लागू करना, बिना हड़ताल के हाईकोर्ट बैंच की रणनीति बनाना, नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रयास करना, कैश-लैस चिकित्सा बीमा लागू करना, युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता जारी करना, चैंबर्स की व्यवस्था करना, पार्किंग समस्या का निदान, उच्च स्तरीय कैंटीन, कानूनी वर्कशाॅप व ई-लाइब्रेरी शुरू करना आदि उनका मुख्य उद्देश्य होंगे।
संजय शर्मा
-------

कचहरी में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराएंगे
केंद्रीय संघर्ष समिति की लीडरशिप मेरठ में वापस लाएंगे, ई-फाईलिंग को पुख्ता लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगें। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के मध्य सामंजस्य सही करेगें, युवा अधिवक्ताओं के आय, चैम्बर, लाइब्रेरी की समस्याओं का स्थायी निवारण किया जाएगा। कचहरी को पुख्ता सुरक्षा मुहैया होगी। प्रत्येक अधिवक्ता को निःशुल्क मेडिकल क्लेेम व सुविधा दी जाएगी।
अजय शर्मा
--------

पार्किंग व्यवस्था बहाल करेंगे
आठ सूत्रीय घोषणा जारी किया है, जिसमें उन्होंने कचहरी परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पानी की उपलब्धता, महिलाओं के लिए पृथक वाश रूम उपलब्ध कराना, बार एवं बैंच के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए अधिवक्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखना। बार व बैंच के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए अधिवक्ताओं का सम्मान उच्च करना। कचहरी में पार्किंग व्यवस्था बहाल करना एवं प्रत्येक अधिवक्ता के सुझावों पर पुख्ता रूप से अमल में लाया जाना निर्धारित करेंगे।
प्रदीप सरोहा
-------
दोनों बार ने लागू की आचार संहिता, चार को नोटिस
नई कार्यकारिणी व पदाधिकारी चुनने के लिए 4145 अधिवक्ता व जिला बार एसोसिऐशन की कार्यकारिणी चुनने के लिए 770 अधिवक्ता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। चुनावी मंडलों द्वारा दोनों बार में चुनावी आचार्य संहिता लागू कर दी गई। प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार के लिए पांच बाई आठ सेमी से बड़ा पम्पलेट अथवा पोस्टर का प्रयोग नहीं करेंगे। कचहरी परिसर अथवा अन्य स्थानों पर होल्डिंग बैनर पोस्टर पम्पलेट आदि किसी भी स्थान पर लगाना चिपकाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आचार संहिता उल्लंघन में चुनाव अधिकारी मंडल ने संभावित प्रत्याशी संजय शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, अरविन्द शर्मा एवं विक्रांत गोस्वामी को नोटिस किया है। उन्हें बैनर्स अविलंब हटाने के लिए कहा है।

----------
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को होगा
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री पंडित आनंद कश्यप चुनावी कार्यक्रम जारी किया है। 15 फरवरी को जारी हुई मतदाताओं की अंतिम सूची के पश्चात 18 फरवरी को नामांकन पत्र जारी होगें जो 19 फरवरी को 11 बजे से 3 बजे तक जमा होगें। जिनकी जांच उसी दिन की जाएगी। नामांकन पत्र 20 फरवरी को 2 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। बाकी नामांकन पत्रों पर आयी आपत्तियों का निस्तारण भी उसी दिन कर 20 फरवरी को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 25 फरवरी को मतदान सुबह 9ः30 बजे से 5ः30 बजे तक होगा। मतपत्रों की मतगणना 27 फरवरी की सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed