{"_id":"66d3758fe5ca6c1256091228","slug":"project-report-of-shamli-gorakhpur-economic-corridor-will-be-prepared-afresh-meerut-news-c-26-1-smrt1047-127239-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शामली-गोरखपुर इकॉनमिक कॉरिडोर की नए सिरे से बनेंगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शामली-गोरखपुर इकॉनमिक कॉरिडोर की नए सिरे से बनेंगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
Sun, 01 Sep 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और 36 तहसीलों से होकर गुजरने वाले गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर की नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए टेंडर छोड़ने की तैयारी राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। नए सिरे से डीपीआर तैयार होने के बाद इस एक्सप्रेसवे की अधिसूचना जारी होगी।
भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और नेपाल सीमा को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस की कार्ययोजना तैयार की गई थी। कार्य योजना के प्रथम चरण में अंबाला -शामली इकॉनमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा होना था। हालांकि कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। दूसरी ओर नागपुर की कंसलटेंट कंपनी को तीन साल पहले शामली से गोरखपुर इकॉनमिक काॅरिडोर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कंपनी को एनएचएआई लखनऊ को शामली- गोरखपुर नए एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करनी थी। कंपनी की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश न करने पर लापरवाही मानते हुए एनएचएआई की ओर से डीपीआर का टेंडर निरस्त कर दिया गया। नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर का टेंडर छोड़ने की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में शामली-गोरखपुर इकॉनमिक काॅरिडोर शामली के गोगवान जलालपुर गांव से शुरू होना है।