{"_id":"5eee6ac78ebc3e42af3d35c6","slug":"progress-science-institute-will-show-solar-eclipse-meerut-news-mrt487399367","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रहण के समय सूर्य और पृथ्वी के बीच 15 करोड़ 2 लाख 35 हजार किमी. की दूरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रहण के समय सूर्य और पृथ्वी के बीच 15 करोड़ 2 लाख 35 हजार किमी. की दूरी होगी
विज्ञापन
मेरठ। रविवार को ग्रहण के समय सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी 15 करोड़ 2 लाख 35 हजार 882 किमी. होगी। वहीं, पृथ्वी व चंद्रमा के बीच की दूरी 3 लाख 91 हजार 482 किमी. होगी। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया यह दूरियों का संबंध ही इसे कंगनाकार बनाएगा। कंगन की शक्ल अधिकतम 30 सेकंड तक रहेगी। यह स्थिति लगभग 900 वर्षों बाद दोहराई जा रही है। मेरठ में सूर्य ग्रहण 10 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होगा और 12 बजकर 3 मिनट पर अधिकतम होगा। वह एक बजकर पचास मिनट पर समाप्त होगा। इसे प्रगति विज्ञान संस्था के सुशांत सिटी स्थित कार्यालय से दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। वह विभिन्न प्रयोग भी करेगी। कार्यशाला में साक्षी, खिरद जैहरा, सिमरन, रोहिणी, पलक, मुकूल और नकुल रहे। रविवार को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचने के लिए भी प्रयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका देश के कई हिस्सों से भी सीधा प्रसारण 'विज्ञान आओ करके सीखे' पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन